श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने मोदी को ‘शानदार जीत’ की बधाई दी

कोलंबो, 23 मई (आईएएनएस)। भाजपा नेतृत्व वाला राजग केंद्र में दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जिसके मद्देनजर श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने गुरुवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

विक्रमसिंघे ने ट्वीट किया, “शानदार जीत पर बधाई नरेंद्र मोदी। हम आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।”

17वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव में करीब 90 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव 11 अप्रैल को शुरू हुए थे और 19 मई को समाप्त हुए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493