गोवा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री, शाह को शानदार जीत की बधाई दी

पणजी, 23 मई (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को 2019 आम चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी।

पणजी, 23 मई (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को 2019 आम चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी।

सावंत ने ट्वीट किया, “लोगों ने एक नए भारत के लिए वोट किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रमोदी जी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई। आपके निर्णायक नेतृत्व में राष्ट्र और भी ज्यादा ऊचांइयां छुएगा। हैशटैगविजयभारत।”

भाजपा उत्तरी गोवा और कांग्रेस दक्षिणी गोवा में आगे चल रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, चौथे चरण की मतगणना समाप्त होने के बाद केंद्रीय राज्य आयुष मंत्री और उत्तरी गोवा से निवर्तमान भाजपा सांसद श्रीपद नायक अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडांकर से 28,804 वोटों से आगे चल रहे हैं।

दक्षिणी गोवा लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार फ्रांसिस्को सारडिन्हा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के नरेंद्र सवाईकर से केवल 2,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493