इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने मोदी को बधाई दी

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भारी जीत के संकेत आने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें बधाई दी है।

नेतन्याहू ने हिंदी में ट्वीट किया है, “मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी, आपकी प्रभावशाली चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। ये चुनावी नतीजे एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आपके नेतृत्व को साबित करते हैं। हम साथ मिलकर भारत और इजरायल के बीच घनिष्ट मित्रता को मजबूत करना जारी रखेंगे। बहुत बढ़िया, मेरे दोस्त।”

उन्होंने मोदी को अंग्रेजी और हिब्रू भाषा में भी बधाई दी है।

नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने इजरायल में पिछले महीने हुए आम चुनाव में पांचवीं बार जीत दर्ज की थी।

नेतन्याहू और प्रधानमंत्री मोदी की दोस्ती जगजाहिर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493