श्रीलंका के राष्ट्रपति रविवार से भारत दौरे पर

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना रविवार को दो दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं और इस दौरान वह तंबाकू नियंत्रण पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।

एक आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार, रविवार की शाम भारत पहुंचने के बाद सिरिसेना राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करेंगे।

इसके बाद सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी से सटे ग्रेटर नोएडा के इंडियन एक्सपोजिशन मार्ट में वैश्विक तंबाकू नियंत्रण सम्मेलन के सातवें सत्र में हिस्सा लेंगे।

सोमवार की शाम सिरिसेना के श्रीलंका लौट जाने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि भारत तंबाकू नियंत्रण पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के फ्रेमवर्क कन्वेंशन के लिए हर दूसरे वर्ष होने वाले सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। तंबाकू सेवन में कमी लाने के लिए यह एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय संधि है।

इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 180 देशों के प्रतिनिधिमंडल के हिस्सा लेने की उम्मीद है। भारत के साथ इस समय चल रहे खराब संबंधों के कारण पाकिस्तान ने इस सम्मेलन में हिस्सा न लेने का फैसला किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493