श्रीलंका ने मैथ्यूज को वनडे टीम से किया बाहर

कोलंबो, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। वनडे टीम की कप्तानी से हाल ही में हटाए जाने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एंजेलो मैथ्यूज को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की चयन समिति ने मैथ्यूज को बाहर करने के पीछे फिटनेस को कारण बताया है।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक मैथ्यूज ने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चयनकर्ताओं से फिटनेस टेस्ट लेने को कहा है।

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टीम को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया लेकिन टीम को खेल मंत्रालय के पास आखिरी मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। बेशक टीम को सार्वजनिक नहीं किया गया लेकिन ऐसी संभावनाएं कम ही हैं कि इसमें कोई बदलाव हो और मैथ्यूज को टीम में शामिल किया जाए।

मैथ्यूज और टीम के कोच चंडिका हाथरूसिंघा के बीच शुक्रवार को बैठक हुई थी जिसमें मैथ्यूज से कप्तानी से हट जाने को कहा था। इसी बैठक में कोच और मैथ्यूज के बीच में उनकी फिटनेस को लेकर भी चर्चा हुई थी।

कप्तानी से हटाने जाने के बाद भी मैथ्यूज ने चयनकर्ताओं के फैसले पर नाराजगी जताई थी और उन्हें एक पत्र भी लिखा था। इस बार भी मैथ्यूज ने चयनकर्ताओं से फिटनेस टेस्ट लेने को कहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493