दुबई : महिला को अमर्यादित तरीके से छूने के लिए भारतीय पर आरोप तय

दुबई, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। दुबई की एक अदालत ने भारतीय व्यक्ति पर एक महिला को देर रात टहलने के दौरान अमर्यादित तरीक से छूने के लिए आरोप तय किए हैं।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अभियोजन पक्ष ने सोमवार को 30 वर्षीय भारतीय चालक पर अचानक फिलीपींस की महिला से बातचीत करने, अमर्यादित तरीके से छूने और उसके बाद घटनास्थल से भाग जाने का आरोप लगाया।

आरोपी ने हालांकि आरोपों से इनकार किया है और कहा कि उसने अनजाने में महिला को छुआ।

शिकायतकर्ता एक 25 वर्षीय महिला वेटर है और उसने अभियोजक से कहा कि वह आरोपी को नहीं जानती।

उसने कहा, “3 अगस्त को रात के 1 बजकर 20 मिनट पर, मैं एक रेस्तरां के पास थी और एक सुपरमार्केट जाने वाली थी। मेरा दोस्त मेरे साथ था। पांच से छह लोग विपरीत दिशा से आए। उनमें से एक ने मुझे जानबूझकर छुआ। मैं उस पर चिल्लाई, लेकिन उसने मुझे काफी अभद्र तरीके से जवाब दिया। वह लगातार बदतमीजी करता रहा। एक अफ्रीकी व्यक्ति ने उसे सख्ती से रोका तब मैंने राहत की सांस ली।”

इस संबंध में सजा का फैसला 11 अक्टूबर को सुनाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493