श्रीलंका ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कोलंबो, 26 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका की नौसेना ने कथित तौर पर श्रीलंकाई समुद्र क्षेत्र में मछली पकड़ रहे 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

समाचार वेबसाइट ‘कोलंबो पेज’ पर रविवार को जारी खबर में कहा गया है कि श्रीलंकाई नौसेना ने शनिवार को श्रीलंका के पश्चिमोत्तर समुद्री सीमा में डेल्फ्ट द्वीप के नजदीक मछली पकड़ने के आरोप में भारतीय मछुआरों की मछली पकड़ने वाली दो यांत्रिक नौकाएं भी कब्जे में ले लीं।

श्रीलंकाई नौसेना के अनुसार, गिरफ्तार भारतीय मछुआरों को जाफना के मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक को आगे की जांच के लिए सौंप दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493