कश्मीर : आतंकवादियों ने पुलिस अधिकारी के घर लूटपाट की

श्रीनगर, 26 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों ने एक पुलिस अधिकारी के घर में लूटपाट की।

पुलिस ने कहा कि आतंकवादी अधिकारी के बेटे और एक रिश्तेदार को उन्हीं की कार में जबरन बिठाकर ले गए, और थोड़ी दूर जाकर उन्होंने दोनों युवकों को छोड़ दिया और वाहन को आग लगा दी।

राज्य के पुलिस प्रमुख एस. पी. वैद ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी शनिवार देर शाम जबरन उपनिरीक्षक मुहम्मद सुभान बट के चादूरा स्थित घर में घुस गए और लूटपाट की।

पिछले महीने आतंकवादियों ने दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के घर लूटपाट की थी और उनके परिवार वालों को धमकी दी थी कि पुलिस अधिकारी नौकरी छोड़ दे अन्यथा उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493