श्रीलंका ने 80 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

कोलंबो, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका ने 80 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। उन्हें देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोलंबो, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका ने 80 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। उन्हें देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, श्रीलंकाई नौसेना ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर मछुआरों को भारतीय तटरक्षक बल को सौंप दिया, जहां से उन्हें तमिलनाडु ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि रिहा किए गए मछुआरों में से 48 पुदुक्कोट्टई जिले के, 24 रामनाथापुरम के और आठ मछुआरे नागापट्टिनम जिले के हैं।

भारतीय मछुआरों को अक्सर श्रीलंका की समुद्री सीमा में प्रवेश कर जाने के कारण गिरफ्तार कर लिया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493