कोलंबो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका में संसदीय चुनाव से पहले शुक्रवार को राजधानी कोलंबो में कुछ हथियारबंद लोगों ने सत्तारूढ़ युनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) के समर्थकों पर शुक्रवार को गोली चला दी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए।
‘कोलंबो गजट’ के मुताबिक, यह घटना कोटाहेना उपनगरीय इलाके में हुई।
पुलिस ने बताया कि यूएनपी समर्थक कोटाहेना इलाके में वित्त मंत्री रवि करुणानायके के लिए प्रचार कर रही थीं, जब दो वाहनों में सवार हमलावरों ने उन पर गोली चला दी।
पुलिस प्रवक्ता रुवन गुनसेकरा ने कहा कि मृतक महिला थी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि आगामी संसदीय चुनाव से पूर्व गोलीबारी में यह पहली मौत है।
श्रीलंका में 17 अगस्त को चुनाव होना है और यूएनपी तथा युनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस इसमें मुख्य प्रतिद्वंद्वी है।
dharmpath.com dharmpath