श्रीलंका विस्फोटों में 3 भारतीयों की मौत (लीड-1)

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। ईस्टर के मौके पर रविवार को श्रीलंका में किए गए आत्मघाती बम विस्फोटों में तीन भारतीयों की मौत हो गई। यह घोषणा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने की।

मंत्री ने भारतीय उच्चायुक्त के हवाले से कहा कि कोलंबो स्थित नेशनल हॉस्पीटल ने तीन भारतीयों की मौत हो जाने की जानकारी दी है। जान गंवाने वाले ये भारतीय हैं- लोकाशिनी, नारायण चंद्रशेखर और रमेश।

सुषमा ने कहा, “हम विस्तृत ब्योरा हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं।”

केरल से आईं शुरुआती खबरों में कहा गया था कि एक महिला अपने पति के साथ छुट्टियां मनाने कोलंबो गई थी। आतंकी हमले में दोनों की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493