कोलंबो, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तरी श्रीलंका में सोमवार को छात्रों ने पिछले सप्ताह जाफना शहर के विश्वविद्यालय के दो छात्रों के मारे जाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। साथ ही छात्रों ने सरकार के यहां एक याचिका भी दाखिल की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, छात्र जाफना सरकार के एजेंट कार्यालय के सामने एकत्र हुए और राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को याचिका सौंपी।
किलिनोच्छि शहर में भी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया और जाफना विश्वविद्यालय में हुए दो छात्रों की हत्या को लेकर न्याय की मांग की।
उत्तर प्रांतीय परिषद के सदस्य एम.के. सिवाजीलिंगम ने कहा कि हत्या के पीछे राज्य प्रायोजित आतंकवाद हो सकता है।
सिरिसेना ने पिछले हफ्ते दोनों छात्रों की मौत की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही थी।
श्रीलंका का अपराध जांच विभाग इन हत्याओं की जांच कर रहा है।
दोनों युवक कथित रूप से पुलिस द्वारा मारे गए थे। वहीं पांच पुलिस अधिकारियों को इस घटना के लिए गिरफ्तार किया गया है।
सरकार ने कहा कि घटना के संबंध में कानून के पूर्णरूपेण क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath