मप्र उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित

भोपाल, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में शहडोल संसदीय क्षेत्र और नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को शहडोल लोकसभा उपचुनाव के लिए हिमांद्री दलवीरसिंह एवं बुरहानपुर जिले के नेपानगर विधानसभा उपचुनाव के लिए अंतरसिंह बर्डे को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया है कि पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी ताकत एवं मुस्तैदी के साथ शहडोल लोकसभा एवं नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के दोनों प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

इन दोनों स्थानों पर 19 नवंबर को मतदान होना है और 22 नवंबर को नतीजे आएंगे। ये दोनों ही स्थान भाजपा के सांसद व विधायक का निधन होने से रिक्त हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493