बिहार : तेज प्रताप ने सुशील मोदी को कहा कटु वचन, जवाब भी मिला तीखा (लीड-1)

पटना, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी को आए 44 हजार लड़कियों के विवाह प्रस्ताव की खबर पर भाजपा नेता सुशील मोदी ने जब तंज कसा ‘और बड़ा भाई कुंवारा रह जाएगा।’ तब बड़ा भाई तेज प्रताप ने कड़वा जवाब दिया। पलटवार में मोदी ने कहा, ‘ऐसी ही सीख मिली है!’

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधते हुए संवाददाताओं से कहा, “हमारी शादी के लिए उनको (सुशील मोदी) परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनका भी बेटा है, वे उसका विवाह क्यों नहीं करवाते? क्या वह नपुंसक है?”

उन्होंने आगे कहा, “शादी जैसे मुद्दे पर फैसला माता-पिता के अधिकार क्षेत्र में आता है और मेरे घर में भी दोनों लोग मौजूद हैं।”

तेज प्रताप ने अपने इस बयान को अपनी तस्वीर के साथ अपने फेसबुक वाल पर भी पोस्ट किया है।

तेज प्रताप के बयान पर पतिक्रिया मांगे जाने पर सुशाील मोदी ने संवाददाताओं से कहा कि तेज प्रताप के पिता (लालू प्रसाद) भी ऐसे ही बोलते रहते हैं। उन्हें सीख ही ऐसी मिली है। ऐसे में इस बयान पर क्या कहना?

उल्लेखननीय है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी को 44 हजार लड़कियों द्वारा विवाह प्रस्ताव दिए जाने की खबर आने के बाद सुशील मोदी ने तंज कसते हुए अपने फेसबुक वाल पर लिखा था, “लालू परिवार में छोटे भाई के विवाह की चर्चा है और बड़ा भाई कुंवारा रह जाएगा।”

गौरतलब है कि तेज प्रताप ने एक दिन पूर्व तेजस्वी के विवाह प्रस्ताव मिलने पर कहा था कि छोटे भाई के बारे में जानकर उन्हें खुशी हुई है। तेजस्वी की शादी पहले कराने के लिए वह घर में भी बात करेंगे।

तेज प्रताप ने मजाकिया लहजे में कहा था, “छोटा भाई बड़ा हो गया है, पद और जिम्मेदारी भी बड़ी है। इसलिए वही बड़ा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493