श्रुति हासन का फिटनेस मंत्र नृत्य

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। खुद को फिट रखने के लिए अभिनेत्री श्रुति हासन योग करती हैं और जिम जाती हैं, लेकिन साथ ही इसके लिए श्रुति को नृत्य बेहद पसंद है।

फिट रहने के लिए क्या करती हैं यह पूछने पर श्रुति ने आईएएनएस को बताया, “मुझे नृत्य पसंद है और इससे मेरा व्यायाम भी हो जाता है। इसके साथ ही मैं योग करने की कोशिश कर रही हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि यह शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहतरीन है।”

फैशन के बारे में श्रुति ने कहा, “मुझे लगता है कि स्टाइल व्यक्तिगत मामला है। मैं दूसरों के स्टाइल को अपनाने की जगह वही पहनना पसंद करती हूं जो मेरे लिए आरामदेह हो। मुझे सामान्य कपड़े पसंद हैं, लेकिन पीला रंग बिल्कुल पसंद नहीं है।”

श्रुति की आने वाली फिल्में ‘रॉकी हैंडसम’, ‘यारा’, ‘पुली’, ‘वेदालम’ और ‘सिंघम 3’ हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493