श्वार्जनेगर ने ‘ट्विंस’ के सीक्वल की पुष्टि की

लॉस एंजेलिस, 28 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड के दमदार अभिनेता अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ने 1980 के दशक की हास्य फिल्म ‘ट्विंस’ का सीक्वल बनने की पुष्टि की है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, सीक्वल का नाम ‘ट्रिप्लेट्स’ होगा। इसमें ‘ट्विंस’ में श्वार्जनेगर के साथ काम कर चुके अमेरिकी अभिनेता डैनी डेविटो भी होंगे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सीक्वल का निर्देशन भी ईवान रिटमन ही करेंगे या नहीं।

श्वार्जनेगर ने पुष्टि की कि ‘ट्रिप्लेट्स’ बनाई जा रही है और इसमें तीसरे भाई के रूप में अभिनेता एडी मर्फी को उतारने की योजना है।

उन्होंने कहा, “हम सीक्वल को लेकर बात कर रहे हैं, जिसमें यह दिखाने की योजना है कि हम अपनी मां के अंतिम संस्कार पर जब उनकी वसीयत पढ़ते हैं, तो हमें पता चला है कि हम तीन भाई हैं।”

श्वार्जनेगर ने कहा, “एडी मर्फी को आइडिया पसंद आया है। मैंने और डैनी डेविटो ने मेरे घर पर एडी मर्फी के साथ लंच किया। हम पूरे लंच के दौरान इस मजेदार आइडिया को सोच-सोच कर हंसते रहे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493