ेतेलंगाना के नेताओं ने नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद, 28 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना में पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी.नरसिम्हा राव की 94वीं जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

तेलंगाना के मंत्रियों, कांग्रेस नेताओं और राव के परिवार ने उनके समाधि स्थल पीवी ज्ञान भूमि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

लगातार दूसरे साल कांग्रेस के कद्दावर नेता की जयंती तेलंगाना सरकार ने आधिकारिक रूप से मनाई।

नरसिम्हा राव को उप मुख्यमंत्री कदियम श्रीहरि, महमूद अली, गृह मंत्री एन-नरसिम्हा रेड्डी, मंत्री हरीष राव, टी.नागेश्वर राव और महेंद्र रेड्डी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर नरसिम्हा रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सरकार पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शो को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेगी।

टीआरएस सांसद बी.नरसैया गौड़ ने कहा कि राव ने अपने आर्थिक सुधार से विश्व में भारत को पहचान दिलाई थी। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र ने राष्ट्रीय राजधानी में उनका स्मारक तक नहीं बनवाया।

कांग्रेस पार्टी की तेलंगाना इकाई के प्रमुख उत्तम कुमार रेड्डी, विधानसभा में पार्टी नेता के.जना रेड्डी, पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई के प्रमुख रघुवीर रेड्डी ने ज्ञान बोधि में श्रद्धांजलि अर्पित की।

तेलंगाना के गठन के बाद सरकार ने पिछले साल भी उनकी जयंती मनाई थी।

राव का जन्म करीमनगर जिले में 28 जून, 1921 को हुआ था। वह 1991 से 1996 तक प्रधानमंत्री रहे थे। उनका 23 दिसंबर, 2004 को निधन हो गया था।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने बयान जारी कर देश के प्रति उनकी सेवा को याद किया।

उन्होंने कहा कि यह तेलंगाना के लिए गर्व की बात है कि नरसिम्हा राव भारत के आर्थिक सुधार के जनक थे और जमीन से जुड़े शख्स थे।

राव को बहुभाषी, महान प्रशासक और साहित्यकार करार देते हुए केसीआर ने कहा कि उन्होंने इतिहास में खुद को अलग तरीके से दर्ज किया।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश के एक संयुक्त कार्यक्रम में नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

करीमनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टीआरएस सांसद विनोद कुमार ने कहा कि राव की जिंदगी पर आधारित अध्याय को स्कूली किताबों में शामिल किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493