गुड़गांव, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। निर्माण मशीनरी, निर्माण सामग्री की मशीनों के प्रमुख निर्माता श्विंग स्टेटर इंडिया (एसएसआई) ने बॉमा कॉनेक्स्पो इंडिया-2016 में सोमवार को 14 नए उत्पाद लांच किए।
निर्माण मशीनरी, निर्माण सामग्री की मशीनों, खनन मशीनों एवं निर्माण वाहन उद्योग के कारोबार मेला बॉमा कॉनेक्स्पो इंडिया-2016 में सोमवार को श्विंग स्टेटर इंडिया ने पहली बार हैवी ड्यूटी स्टेशनरी पंप एसपी 4507 को प्रदर्शित किया।
श्विंग स्टेटर इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आनंद सुंदरेसन ने कहा, “एसपी 4507 हाई राईज पंपिंग की जरूरत के अनुकूल है। नए युग का यह पंप एसपी-3800 एवं एसपी-4800 क्षमता के पंपों के बीच के अंतर को पूरा करेगा। यह हाई राईज सेगमेंट की जरूरतों को पूरा करेगा, जहां मिक्स को स्टिफ के साथ पंप करने की चुनौतियां लगभग 300 मी. के वर्टिकल के साथ तीव्र वृद्धि कर रही हैं।”
कंपनी के प्रबंध निदेशक वी. जी. शक्तिकुमार ने कहा, “इस मेले से हमारे उद्योग को भविष्य की मशीनों के बारे में समझने और भारत में ज्यादा कुशलता एवं गति के साथ कान्स्ट्रक्शन बढ़ाने में मदद मिलेगी।”
dharmpath.com dharmpath