दिल्ली हवाईअड्डे पर 16 किलो सोने के साथ परिवार को पकड़ा

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। एक परिवार के छह सदस्यों को सोमवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 16 किलो सोने के साथ हिरासत में लिया गया। वे यह सोना दुबई से बैग और बेबी डायपर में छुपा कर ला रहे थे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

याहाभाई और मोईयादी तसनीम को दुबई से यहां पहुंचने पर सुबह करीब 7 बजे हिरासत में लिया गया। वे दो महिलाओं और दो बच्चों के साथ यात्रा कर रहे थे।

एक कस्टम अधिकारी ने आईएएनएस से नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा, “सभी उड़ान भरने वालों को 16 सोने के बिस्कुट के साथ गिरफ्तार किया गया है। हर बिस्कुट का वजन एक किलो है। सोने को डायपर और बैग में छिपाया गया था।”

अधिकारी ने कहा कि यात्रियों को गहन जांच के लिए रोके जाने पर उनके पास से यह सोना पाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493