श्हाल्के के चोटिल कप्तान होवेडेज 10 दिनों के लिए मैदान से बाहर

बर्लिन, 2 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मनी के शीर्ष फुटबाल लीग टूर्नामेंट ‘बुंदेसलीगा’ के क्लब श्हाल्के के कप्तान बेनेडिक्ट होवेडेज चोटिल होने के कारण अगले 10 दिनों तक मैदान में नहीं उतर सकेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रविवार को श्हाल्के ने होवेडेज के हाथ में फ्रैक्चर होने की पुष्टि कर दी।

शनिवार को एफसी इंगोस्टैड्ट द्वारा टकराने के कारण होवेडेज चोटिल हुए। होवेडेज को पहले मैदान पर ही प्रारंभिक उपचार प्रदान किया गया और वह पूरा मैच खेल सके।

लेकिन रविवार को जर्मनी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी होवेडेज को ऑपरेशन करवाना पड़ा। वह चेक गणराज्य के स्पार्टा प्राहा के लिए यूरोप लीग का मैच और बुंदेसलीगा में बोरूसिया डार्टमंड के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेल पाएंगे।

इंगोस्लैड्ट के खिलाफ श्हाल्के का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था और इसके साथ ही टीम बुंदेसलीगा अंकतालिका में तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493