संकट के खात्मे तक पुराने नोटों का इस्तेमाल जारी रखे सरकार : माकपा

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को सरकार से आग्रह किया कि जब तक बैंकों और एटीएम में नोटों की आपूर्ति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक 500 और 1000 के पुराने नोटों की वैधता बरकरार रखी जाए।

माकपा ने एक बयान में कहा है कि जब तक वैकल्पिक व्यवस्था पूरी हो, पुराने नोटों की वैधता बनाए रखनी चाहिए।

पार्टी ने कहा है, “दिन प्रतिदिन हर वर्ग के आम आदमी का जीवन पटरी से उतरता जा रहा है क्योंकि सरकार ने आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पहले जरूरी कदम नहीं उठाए। मजदूरों को उनका पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है। लोग जरूरी सामान, सब्जी और दवाएं खरीद पाने में असमर्थ हैं। नकदी नहीं होने के कारण यात्रा नहीं कर पा रहे हैं।”

इसमें कहा गया है “सरकार ने खुद स्वीकार किया है कि वर्तमान स्थिति अगले तीन-चार हफ्तों तक बनी रहेगी। इसका मतलब है कि लोगों को अभी कुछ और समय तक इन्हीं हालात से जूझना होगा।”

माकपा ने अपनी सभी इकाईयों से कहा है कि वह सरकार पर तत्काल स्थिति सामान्य करने का उपाय करने का दबाव बनाने के लिए विरोध प्रदर्शन करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493