संकट गहराने पर मार्शल लॉ लागू करने के लिए तैयार :पेट्रो पेरोशेंको

कीव, 19 अगस्त (आईएएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको का कहना है कि पूर्वी क्षेत्रों और क्रीमिया के साथ सटी विभाजन रेखा के पास संकट गहराने की स्थिति में वे देश में मार्शल लॉ लागू करने के लिए तैयार हैं।

पोरोशेंको ने गुरुवार को यूक्रेन के पश्चिमी लवीव क्षेत्र में अपनी यात्रा के दौरान कहा, “अगर पूर्व में और क्रीमिया में स्थिति गंभीर होती है तो हम मार्शल लॉ लागू करने और लामबंदी घोषित करने की संभावना से इनकार नहीं करते।”

पूर्वी यूक्रेन में बुधवार रात को सरकारी बलों के ठिकानों पर ‘रिकॉर्ड संख्या’ में हमलों को देखते हुए पोरोशेंको ने कहा कि अशांत क्षेत्रों में संघर्ष के और अधिक गहराने का खतरा है।

साथ ही, पोरोशेंको ने जोर देकर कहा कि यूक्रेनी जवान किसी भी संभावित आक्रमण का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

पोरोशेंको ने कहा, “हमारे सुरक्षा बल पूर्वी यूक्रेन में दुश्मन का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं, जहां विरोधियों ने डोनबास और क्रीमिया से सटी प्रशासनिक सीमा पर कब्जा कर लिया है।”

पिछले सप्ताह पोरोशेंको ने देश की रक्षा और कानून प्र्वतन एजेंसियों को क्रीमिया के पास और पूर्वी यूक्रन में अपनी इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा है क्योंकि रूस ने यूक्रेन पर क्रीमिया में आतंकवादी हमले की साजिश का आरोप लगाया था और अतिरिक्त कदम उठाने का फैसला किया था।

यूक्रेन ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे क्षेत्र में अपने सैनिकों की कथित तैनाती का औचित्य साबित करने का रूस का प्रयास बताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493