संगठनात्मक चुनाव के लिए कांग्रेस को दिसंबर तक का समय

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने संगठनात्मक चुनाव कराने के लिए कांग्रेस को 31 दिसंबर तक का समय दिया है। इसके पहले यह समय सीमा 30 जून थी।

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने संगठनात्मक चुनाव कराने के लिए कांग्रेस को 31 दिसंबर तक का समय दिया है। इसके पहले यह समय सीमा 30 जून थी।

कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया था कि संगठनात्मक चुनाव दिसंबर 2017 तक संभव हो सकेगा। निर्वाचन आयोग ने पूर्व में कांग्रेस को जून अंत तक संगठनात्मक चुनाव करा लेने की चेतावनी दी थी।

संभवत: निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस से कहा है कि अब और मोहलत नहीं मिल पाएगी।

कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा, “जी हां, निर्वाचन आयोग ने संगठनात्मक चुनाव कराने की समय सीमा इस वर्ष दिसंबर तक बढ़ा दी है।”

कांग्रेस ने पूर्व में संभवत: निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई समय सीमा पर सवाल उठाया था और यह भी कहा था कि यह कांग्रेस कार्यकारिणी द्वारा पारित प्रस्ताव के खिलाफ है।

कांग्रेस प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, “संगठनात्मक चुनाव पूरा करने के लिए हमें समय देने के लिए कांग्रेस पार्टी निर्वाचन आयोग की आभारी है। हमें भरोसा है कि निर्धारित अवधि के भीतर हम आंतरिक संगठनात्मक चुनाव पूरा कर लेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493