शिलांग, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पी. संगमा के छोटे पुत्र कोनराड संगमा मेघालय की तुरा लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। यह सीट उनके पिता के निधन से खाली हुई है। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों का कहना है कि कोनराड संगमा अपने पिता की पार्टी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) से चुनाव लड़ेंगे।
हालांकि, इस सीट से उम्मीदवार के चयन के लिए पार्टी की बैठक 22 अप्रैल को होनी है लेकिन यह माना जा रहा है कि मेघालय के पूर्व विधायक कोनराड को ही टिकट मिलने की सर्वाधिक संभावना है। कोनराड के बड़े भाई जेम्स संगमा अभी मेघालय में विधायक हैं।
पी. संगमा से पहले तुरा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व उनकी पुत्री अगाथा संगमा करती थीं। वह संप्रग दो की सरकार में केंद्रीय मंत्री रही थीं। चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, 16 मई को यहां उपचुनाव होना है।
dharmpath.com dharmpath