संग्राम सिंह फाउंडेशन ने किया पूर्व पहलवानों को सम्मानित

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। रियलटी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुके कुश्ती खिलाड़ी संग्राम सिंह के फाउंडेशन ने सोमवार को 10 पूर्व पहलवानों को खेल में दिए गए उनके योगदान के लिए नगद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इन 10 खिलाड़ियों में ओलिम्पक और राष्ट्रमंडल खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ी भी शामिल हैं।

हाल ही में पहली के.डी. जाधव मेमोरियल अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम करने वाले संग्राम ने कहा, मैं इन सभी पूर्व खिलाड़ियों को बताना चाहता हूं कि उनके समय में उन्होंने खेल की जो नींव रखी थी वह आज काफी आगे बढ़ चुकी है। फाउंडेशन युवा खिलाड़ियों को आगे आने के लिए अच्छा माहौल देने के लिए और खेल को आगे ले जाने के लिए मेहनत करता रहेगा।

सम्मानित किए गए पहलवानों में भारत को पहला ओलिम्पक पदक दिलाने वाले दिवांगत खिलाड़ी के.डी.जाधव, भारत को विश्व चैम्पियनिशप में पहला पदक दिलाने वाले मालवा सिंह, बांदा पाटिल, 1964 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले सज्जन सिंह, मुख्तार सिंह, नेत्रा पाल, चरण दास, अशोक सिंह के नाम शामिल हैं।

इन सभी खिलाड़ियों के परिवार के लोग इस समारोह पर मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी भी इस मौके पर मौजूद थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493