स्पेनिश लीग : सेविला ने गिरोना को मात दी

गिरोना (स्पेन), 18 सितम्बर (आईएएनएस)। सेविला ने गिरोना को स्पेनिश लीग के चौथे दौर में खेले गए मैच में मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, एस्तादी मोंटिलिवि स्टेडियम में खेले गए मैच में सेविला ने गिरोना को 1-0 से हराया।

सेविला ने रविवार रात को खेले गए मैच में अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए स्पेनिश लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच एक भी गोल नहीं दागा गया। इसके बाद लुइस मुरीएल ने दूसरे हाफ में सेविला के लिए 69 वें मिनट में विजयी गोल किया।

मैच के अंतिम क्षणों में गिरोना के एलेक्स ग्रैनेल के पास अपनी टीम का बराबरी पर लाने का शानदार मौका था लेकिन वह पेनाल्टी को गोल में तबदील नहीं कर पाए।

इस जीत के साथ सेविला स्पेनिश लीग में 10 अंको के साथ दूसरे पाएदान पर काबिज है। शनिवार को गटाफे को हराकर बार्सिलोना 12 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है।

इस सत्र की दूसरी हार झेलने के बाद गिरोना अंकतालिका में 4 अंको के साथ 14 वें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493