संजय दत्त ने ‘मलंग’ साइन की

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार इंद्र कुमार की ‘टोटल धमाल’ में काम करने से मना करने के बाद अभिनेता संजय दत्त ने रोमांटिक थ्रिलर ‘मलंग’ साइन कर ली है।

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार इंद्र कुमार की ‘टोटल धमाल’ में काम करने से मना करने के बाद अभिनेता संजय दत्त ने रोमांटिक थ्रिलर ‘मलंग’ साइन कर ली है।

वह टी-सीरीज के भूषण कुमार, संदीप सिंह और ओमंग कुमार ऑफ लेजेंड स्टूडियो के साथ सहयोग से बनने वाली फिल्म ‘मलंग’ में दिखाई देगे।

नवोदित आरंभ सिंह द्वारा निर्देशित ‘मलंग’ की शूटिंग वाराणसी में होगी।

संजय ने कहा, “मैं हमेशा नए लोगों और नई प्रतिभाओं के जुनून में विश्वास करता हूं। मैंने देखा है जब उन्होंने ‘भूमि’ के दौरान ओमंग की सहायता की थी।”

संजय का कहना है कि उनका किरदार और प्लॉट की तैयारी उनके लिए सबसे रोमांचक थी।

‘भूमि’ के बाद यह फिल्म संजय दत्त की टी-सीरीज और लीजेंड स्टूडियो के साथ दूसरी फिल्म होगी।

आरंभ ने कहा, “यह संजय सर को निर्देशित करने और अपनी फिल्म में उन्हें हीरो बनाने का बेहतरीन मौका है। यह सपना पूरे होने जैसा है।”

भूषण ने कहा कि संजय के साथ काम करना आनंददायक था।

‘मलंग’ की शूटिंग दिसंबर 2017 से शुरू होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493