‘ट्रंप की सिर कटी तस्वीर’ पर माफी मांगी

लॉस एजेंलिस, 31 मई (आईएएनएस)। अमेरिका की हास्य अभिनेत्री कैथी ग्रिफिन ने एक फोटो शूट में ट्रंप से मिलती-जुलती एक सिर कटी फोटो के साथ पोज देने पर आलोचनाएं झेलने के बाद माफी मांगी है।

कैथी ने पहले कहा था कि वह टाइलर शील्ड्स द्वारा ली गई शूट की एक चौंकाने वाली तस्वीर के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद फैली अराजकता को नहीं रोक सकती हैं।

‘वेरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद उन्होंने बगैर मेकअप के अपना एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, “मैं दिल से माफी मांगती हूं। मैं अभी इन तस्वीरों की प्रतिक्रिया देख रही हूं। मैं एक हास्य कलाकार हूं, मैंने सीमा लांघी। मैंने सीमा पार की और मैं बहुत दूर आ गई।”

उन्होंने लिखा, “यह तस्वीर बहुत ही परेशान करने वाली है। मैं समझ सकती हूं कि इसने लोगों को कितना नाराज किया। यह मजाक नहीं था, मैंने अपने करियर में बहुत सारी गलतियां कीं, करती रहूंगी। मैं आपसे माफी मांगती हूं। मैंने फोटोग्राफर से इस तस्वीर को हटाने का आग्रह करूगीं और मैं आपसे माफी मांगती हूं।”

कैथी राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लगातार बोलती रही थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493