कोलकाता, 31 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए आत्मघाती विस्फोट की निंदा की और घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई। आत्मघाती हमले में कम से कम 80 लोग मारे गए हैं, जबकि लगभग 350 लोग घायल हुए हैं।
ममता ने ट्वीट किया, “अफगानिस्तान में निर्दोष लोगों की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताती हूं और उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं।”
रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार सुबह काबुल में जर्मनी दूतावास के निकट विस्फोटकों से भरे एक वाटर टैंकर में विस्फोट कर दिया गया।
विस्फोट उस वक्त हुआ, जब कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इलाके में यातायात बेहद व्यस्त था, जिसके कारण व्यापक तौर पर क्षति हुई।
dharmpath.com dharmpath