धर्मशाला, 31 मई (आईएएनएस)। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने श्रीलंका में बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की और राहत एवं बचाव कार्य के लिए वित्तीय सहायता की पेशकश की है।
प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को लिखे एक खत में दलाई लामा ने बाढ़ से जिंदगियों और संपत्ति के नुकसान पर सहानुभूति जताई है।
उन्होंने पत्र में लिखा, “इस भयानक प्राकृतिक आपदा से प्रभावित होने वाले परिवारों के साथ मेरी संवेदना और प्रार्थना है। मैंने दलाई लामा ट्रस्ट से राहत और बचाव कार्य के लिए दान का आग्रह किया है।”
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि पिछली आपदाओं के मद्देनजर श्रीलंका में राष्ट्रीय आपदा राहत सेवा केंद्र ने पीने के पानी और गैर-खाद्य पदार्थो को तात्कालिक जरूरत के रूप में पहचान की है।
dharmpath.com dharmpath