दिल्ली में बारिश से मिली राहत (लीड-1)

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने आज दिनभर बारिश होने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दोपहर बाद भी बारिश होती रहेगी। शाम को भी बारिश होगी।”

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को भी बारिश हो सकती है।

निजी मौसम विभाग कंपनी स्काइमेट ने बताया, “दिल्ली के अलावा फरीदाबाद, गुड़गांव, झज्जर, मेवात, पलवल, रोहतक, सोनीपत, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।”

बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493