संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करने का इंतजार : श्रद्धा कपूर

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि उन्हें संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के अवसर का इंतजार है।

श्रद्धा ने आईएएनएस को बताया, “कई फिल्मकार हैं, जिनके साथ मैं काम करना चाहती हूं और उनसे फिल्म की पेशकश का इंतजार कर रही हूं।”

अभिनेत्री ने आगे कहा, “मैं भंसाली के साथ काम करने के अवसर का इंतजार कर रही हूं। उनके साथ काम करना मेरा सपना है और आशा है कि यह पूरा हो। मुझे उनका सिनेमा काफी पसंद है।”

‘तीन पत्ती’ जैसी असफल फिल्म के बाद बॉलीवुड की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर श्रद्धा ने कहा, “उस समय चीजें काफी अलग थीं। इस फिल्म के बाद कोई भी आसानी से फिल्मों की पेशकश नहीं कर रहा था और लोगों का मुझ पर भरोसा करना काफी मुश्किल हो गया था, लेकिन मोहित सूरी सहित कुछ लोग थे, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया।”

श्रद्धा ने कहा, “यह सोचकर काफी अच्छा महसूस होता है कि अब लोग आपके साथ काम करना चाहते हैं। एक कलाकार के लिए दर्शकों का प्यार मिलना सबसे अच्छी चीज है।”

श्रद्धा को हाल ही में ‘बागी’ फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ देखा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493