संजीव कपूर की डिश ‘एग्स केजरीवाल’ ट्विटर पर ट्रोल

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। जाने-माने शेफ संजीव कपूर की ब्रेकफास्ट डिश ‘एग्स केजरीवाल’ ट्विटर पर हंसी-मजाक का कारण बन गई है और यह ट्रोल हो रही है।

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। जाने-माने शेफ संजीव कपूर की ब्रेकफास्ट डिश ‘एग्स केजरीवाल’ ट्विटर पर हंसी-मजाक का कारण बन गई है और यह ट्रोल हो रही है।

एक यूजर अनु ने शनिवार को पोस्ट हुई रेसिपी के बारे में चिंता जताते हुए पूछा, “एग्स ‘केजरीवाल’ ..खांसी तो नहीं आएगी इसे खाकर.या फिर धरना मोर्चा अनशन से पहले खाना चाहिए?”

एक अन्य यूजर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अपने नाम का इस्तेमाल करने की कीमत ले सकते हैं।

‘एग्स केजरीवाल’ दुनियाभर के रेस्तरांओं में एक लोकप्रिय डिश है।

ट्विटर यूजर्स ने कहा कि आप के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा जिन्हें पार्टी से निलंबित किया जा चुका है, उन्हें नाश्ते में एग्स केजरीवाल लेना चाहिए।

मिश्रा ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और केजरीवाल पर दो करोड़ रुपये के रिश्वत मामले में निशाना साधा था।

एक अन्य यूजर ने लिखा, “संजीव, मुलायम चिकन ..ममता फिश करी..का बेसब्री से इंतजार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493