नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिवाली आते ही घर पर बने पकवान याद आने लगते हैं। यह त्योहार घर पर पकवान बनाए बिना अधूरा है। इस बार अपने परिवार को अलग तरह के पकवान बनाकर खिलाइए।
मशहूर शेफ संजीव कपूर ने अपनी कुछ रेसिपी साझा की हैं।
1. भाजणी चकली
सामग्री :
2 बड़ा चम्मच नमक स्वाद के लिए
1 चम्मच जीरा पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और तलने के लिए तेल
4 कप चावल
1 कप उड़द की दाल
बनाने की विधि : भाजणी के लिए सूखे भूने हुए चावल और अलग काले चने लें। ठंडा हो जाने के बाद इन्हें पीसे। दोनों को छानकर एक मिश्रण बना लें।
इसे एक कटोरे में रखे और इसमें नमक, जीरा पाउडर और मिर्च पाउडर मिलाएं। इसे दो हिस्से में बांटे। इसके बाद आधा कप पानी लेकर आटा गूंथ लें।
मोल्ड चकली को छोटे-छोटे हिस्सों में रखें और इसे नॉन-स्टिक कढ़ाई में तलें।
हल्के सुनहरे भूरे रंग और कुरकुरा होने तक चकली को भूने। इसे ठंडा करके एयरलाइट कंटेनर में रखें।
2. केले के हलवा की बर्फी
सामग्री :
एक कप कटे हुए केले
एक कप कसा हुआ खोया/मावा, एक कप चीनी सुगर फ्री और घी।
बनाने की विधि :
घी को नॉन स्टिक पैन में डालें, केले और खोया/मावा मिलाकर इसे धीमी आंच पर पकाएं।
इसे तब तक पकाएं, जब तक कि घी ऊपर न तैरने लगे। इसके बाद इसमें शुगर फ्री और काजू पाउडर, और मिश्रण मिलाएं और पकाते रहें।
इसमें दूघ मिलाएं और इसे सोखने तक पकाते रहें। इसे एक ट्रे में डाले और फिर इसे मन-मुताबिक आकार दें।
dharmpath.com dharmpath