‘संजू’ में 308 प्रेमिकाओं के रहस्य से पर्दा उठेगा

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। संजय दत्त की जिंदगी जितनी रंगीन थी, उतनी ही सुर्खियों में बनी रहती थी। संजय दत्त का उनकी हीरोइनों से नाम जुड़ना आम बात बन गई थी।

संजय दत्त की पर्सनैलिटी और लुक इतना आकर्षक था कि उन पर दिल हारना कोई बड़ी बात नहीं थी और यही इसलिए कहा जा रहा है कि संजय अपने जीवन में 308 लड़कियों से इश्क फरमा चुके हैं।

राजकुमार हिरानी की आगामी फिल्म ‘संजू’ में संजय दत्त की इसी रोचक कहानी से पर्दा उठाया जाएगा और दर्शकों को संजय दत्त की कुछ अनसुनी और अनदेखी कहानियों से रूबरू करवाया जाएगा।

संजय दत्त एक इंटरव्यू में खुद इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि वह एक साथ तीन लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन कभी पकड़े नहीं गए।

यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493