टेनिस : बर्सिलोना ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे गॉफिन

बार्सिलोना (स्पेन), 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बेल्जियम के स्टार टेनिस खिलाड़ी डेविड गॉफिन ने यहां जारी बार्सिलोना ओपन के सेमीफाइनल में प्रेवश कर लिया है।

गॉफिन ने शुक्रवार को खेले एक गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन के रॉबटरे बॉटिस्टा अगूत को तीन सेट तक चले एक कड़े मुकाबले में मात दी।

पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और सेट टाई-ब्रेकर में गया जहां अगूत ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने टाई-ब्रेकर को 7-3 से जीतते हुए सेट को 7-6 से अपने नाम किया।

गॉफिन ने पहला सेट हारने के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने दूसरे सेट में बेहतरीन शुरुआत करते हुए सेट को 6-2 से जीता। उन्होंने तीसरे सेट में भी अपनी लय नहीं खोई और सेट को 6-2 से जीतते हुए मैच को 6-7, 6-2, 6-2 से अपने नाम किया।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में गॉफिन का मुकाबला शनिवार को वर्ल्ड नंबर-1 स्पेन के राफेल नडाल से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493