‘संतोषी मां’ को अलविदा कहेंगी रतन राजपूत

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘संतोषी मां’ में संतोषी के किरदार में नजर आ रहीं अभिनेत्री रतन राजपूत जल्द ही शो को अलविदा कह सकती हैं।

इस धारावाहिक में आने वाले नए मोड़ के तहत ऐसा होगा। इसमें संतोषी के किरदार की अचानक हुई मृत्यु को दर्शाया जाएगा।

‘संतोषी मां’ धारावाहिक में ग्रेसी सिंह, शायंतनी घोष, उपासना सिंह और अयाज अहमद भी हैं और जल्द ही इसमें एक रोमांचक मोड़ आने वाला है।

रतन ने यहां एक बयान में कहा, “कहानी में हर किरदार की अपनी एक अलग समय सीमा होती है और मेरे किरदार की अवधि पूरी होने वाली है। इतने बेहतरीन शो को छोड़ने पर मुझे दुख हो रहा है।”

अभिनेत्री ने कहा कि उनके किरदार की भले ही इस धारावाहिक में मौत हो रही है, लेकिन अभी देखना यह है कि उसकी वापसी होती है या नहीं?

टेलीविजन चैनल ‘एंड टीवी’ पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक में वर्तमान में दिखाया जा रहा है कि धैर्य (अयाज) को संतोषी से प्यार हो रहा है।

इस धारावाहिक में एक बहुत बड़ा मोड़ आने वाला है, क्योंकि मधु (उपासना) संतोषी को मारने की योजना बनाएगी और इसके लिए उसने कुछ गुंडों को भी भाड़े पर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493