‘उत्तरी इराक में 14000 से अधिक लोग विस्थापित’

पिछले साल मार्च से दक्षिणपूर्वी मोसुल में इस्लामिक स्टेट (आईएस) और इराकी सुरक्षाबलों के बीच अभियान में संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों (आईडीपी) के लिए हिंसा से बचने का कोई सुरक्षित मार्ग नहीं है, और ऐसे परिवार ज्यादातर रात में खतरनाक इलाके पार करने के लिए दूसरे मार्गो का इस्तेमाल करते हैं।”

उन्होंने कहा, “ऐसी खबरें हैं कि कुछ डीआईपी फंस गए हैं, कुछ घायल या कुछ की मौत हो गई है।” प्रवक्ता ने कहा, “मोसुल पर हमले से भारी विस्थापन हो सकता है। 600,000 लोगों तक का विस्थापन हो सकता है।

यूएनएचसीआर और अन्य मानवीय एजेंसियां इससे निपटने की योजनाएं बना रही हैं। इसके अलावा, लगभग 6,700 इराकी मूल के लोगों ने सीरिया के पूर्वोत्तर हसाका में प्रवेश किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493