संतोष ट्रॉफी में दिल्ली की कमान विकास को

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली फुटबाल संघ (डीएसए) ने बुधवार को मिडफील्डर विकास रावत के नेतृत्व में संतोष ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान कर दिया।

संतोष ट्रॉफी का आयोजन छह से 11 फरवरी के बीच जम्मू में होगा।

टीम की घोषणा मंगलवार को खत्म हुए 13 दिन तक राष्ट्रमंडल खेल गांव में चले ट्रायल और चयन शिविर के बाद की गई।

टीम अपना पहला मैच छह फरवरी को चंडीगढ़ के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर के खिलाफ आठ और 10 फरवरी को खेलेगी।

टीम :

गोलकीपर: आयुष राय, अमित नेगी (उप-कप्तान)।

डीफेंडर : योगेश प्रसाद (उप-कप्तान), सोनू बेनीवाल, अभिषेक रावत, अनुप बिष्ट, नितिन रावत, हरीश कार्की, पवन शर्मा।

मिडफील्डर : विकास रावत (कप्तान), आशु नाथानी, मोनू चौधरी, धीरज जांगपांगी, किसलय साजवान, अनिर्बान बरुआ, नितेश शर्मा।

फॉरवर्ड : कमल सिंह रावत, शाहीन जॉन, शाशांक मामगेन, विक्रांत सोलंकी।

कोच : अनादि बरुआ, रवींद्र सिंह राणा।

मैनेजर : पुष्पेंद्र कुंदु

अतिरिक्त खिलाड़ी : मोहम्मद ऐयाज, आशीष पांडेय, सौरभ पात्रा, दिलशेर खुशवंत चौहान, विक्रम गिल।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493