संतोष ट्रॉफी में मिजोरम व कर्नाटक की जीत

कोलकाता, 22 मार्च (आईएएनएस)। मिजोरम ने गुरुवार को 72वें संतोष ट्रॉफी फुटबाल टूर्नामेंट में खेले गए मैच में ओडिशा को 5-0 से मात दी।

नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के एक अन्य मैच में कर्नाटक ने गोवा को 4-1 से हराया।

मिजोरम के लिए पहला गोल लालबियाख्लुआ ने 37वें मिनट में किया। लाल रोमाविया ने इसके बाद 41वें मिनट में दूसरा गोल किया।

इसके बाद दूसरे हाफ में भी ओडिशा ने खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा। 59वें मिनट में रोमाविया ने एक और गोल किया।

मिजोरम के लिए मालसामड्वांग ने 73वें मिनट में गोल किया और एफ लालरिनपुइया ने 91वें मिनट में गोल कर टीम को 5-0 से जीत दिलाई।

एक अन्य मैच में गोवा ने कर्नाटक के साथ मैच में अच्छी शुरुआत की। 27वें मिनट में कपिल होब्ले ने टीम के लिए गोल किया। लेकिन इसके बाद कर्नाटक की टीम हावी हो गई।

कर्नाटक के लिए विग्नेश ने 54वें मिनट और राजेश ने 61वें मिनट में गोल किया।

कर्नाटक के खाते में एक और गोल गोवा के खिलाड़ी मैथ्यू गोंसाल्वेज की गलती के कारण जुड़ा। 69वें मिनट में गोंसाल्वेज ने अपने ही गोलपोस्ट में गेंद डाल दी। लियोन ऑगस्टिन ने 89वें मिनट में कर्नाटक के लिए गोल कर उसे 4-1 से जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493