संत कबीर के जीवन दर्शन का जन-जीवन पर गहरा प्रभाव : डॉ. रमन

डॉ. रमन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि 600 वर्ष से भी ज्यादा लंबा समय गुजर जाने के बावजूद संत कबीर के विचार आज भी प्रसांगिक और प्रेरणादायक हैं।

उन्होंने कहा कि संत कबीर ने अपने समय के समाज में प्रचलित आम जनता की बोलचाल की भाषा में अत्यंत सहज और सरल शब्दों में सामाजिक कुरीतियों पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने तत्कालीन समाज को अपने दोहों और साखियों के माध्यम से सत्य, अहिंसा, दया, करुणा और परोपकार जैसे सर्वश्रेष्ठ मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493