संदिग्ध माओवादियों ने झारखंड में दो लोगों की हत्या की

रांची, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार को संदिग्ध माओवादियों ने अपहरण के बाद दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार, भाकपा (माओवादी) से टूटकर बनी झारखंड प्रस्तुति समिति (जेपीसी) के संदिग्ध माओवादियों ने हजारीबाग जिले के कुसुंभा गांव के दो लोगों का अपहरण किया।

मारे गए लोगों की पहचान रूपेश यादव (36) और देगन तुरी (40) के रूप में हुई है।

बंदूक दिखाकर इन दोनों का अपहरण तब किया गया जब वे दिवाली की रात अपने दोस्तों के साथ जुआ खेल रहे थे। दोनों के शव सोमवार सुबह बरामद हुए। उनके हाथ बंधे हुए थे और शरीर गोलियों से छलनी था।

हत्या के कारणों का पता अभी तक नहीं चला है।

झारखंड के 24 जिलों में से 18 में माओवादी सक्रिय हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493