मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री संदीपा धर को एक नई फिल्म में काम करने का मौका मिला है, जिसमें उनकी भूमिका अब तक निभाई भूमिका से अलग हटकर है, यानी पुलिस अफसर की भूमिका।
अब तक घरेलू लड़की या जिम्मेदारी की बोझ से लदी महिला का किरदार निभाने वाली संदीपा फिल्म ‘7 आवर्स टु गो’ में हाथ में रिवॉल्वर लिए पुलिस अफसर के रूप में दिखेंगी।
सौरभ वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में संदीपा एसीपी नंदिनी शुक्ला की भूमिका में हैं और उन्हें एक आपराधिक मामले को सुलझाने के लिए सिर्फ सात घंटे मिले हैं, जैसा कि फिल्म के नाम से ही पता चलता है।
संदीपा ने कहा, “मैं निर्देशक सौरभ वर्मा की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझ में ऐसी भूमिका निभाने की क्षमता देखी, जो अब तक के मेरे किरदारों से बिल्कुल उलट है।”
उन्होंने कहा, “आमतौर पर लोग समझते रहे हैं कि मैं महज आसान किस्म का किरदार ही निभा सकती हूं, अपनी यह छवि तोड़ नहीं सकती, लेकिन सौरभ ने मुझे ऐसी महिला पुलिस अफसर की भूमिका दी है, जो बहुआयामी व्यक्त्वि वाली है।”
संदीपा इससे पहले ‘इसी लाइफ में’, ‘दबंग-2’ और ‘हीरोपंती’ में अपनी अभिनय प्रतिभा दिख चुकी हैं।
‘7 आवर्स टु गो’ जासूसी रोमांचक फिल्म है। किरण पिक्चर्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म 13 मई को विश्वभर के सिनेमाघरों उतरेगी।
इस फिल्म में संदीपा के अलावा शिव पंडित, नतासा स्टान्कोविच और वरुण वडोला ने अहम किरदार निभाएं हैं।
dharmpath.com dharmpath