नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने श्रीलंकाई समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे को जन्मदिन की बधाई दी।
मोदी ने ट्वीट किया, “मैं अपने विद्वान और विवेकशील मित्र रानिल विक्रमसिंघे को जन्मदिन की बधाई देता हूं। कामना करता हूं कि उन्हें लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन मिले।”
उल्लेखनीय है कि 67 वर्षीय विक्रमसिंघे ने इसी वर्ष 9 जनवरी को पड़ोसी देश श्रीलंका के प्रधानमंत्री का पद संभाला था।
dharmpath.com dharmpath