संदूक में दंपति के नग्न शव मिले

सोनीपत (हरियाणा), 6 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा पुलिस ने सोमवार को पंजाब और दिल्ली को जोड़ने वाले व्यस्ततम राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-एक के पास से सोमवार को एक अज्ञात महिला और पुरुष का शव बरामद किया है।

दोनों शव नग्न अवस्था में बहालगढ़ गांव के पास स्थित देवी लाल पार्क के समीप दो लोहे की संदूकों में मिले। यह स्थान दिल्ली की सीमा के काफी निकट है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि यह मामला ऑनर किलिग का हो सकता है।

अधिकारी ने कहा, “पुरुष की उम्र 30 साल के करीब होगी, जबकि महिला की उम्र 25 साल के आसपास प्रतीत हो रही है। वह चूड़ा (नव-विवाहित महिला द्वारा पहनी जाने वाली चूड़ियां) पहने हुए है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493