रोम, 11 मई (आईएएनएस)। रोमा क्लब के दिग्गज फ्रांसेस्को टोटी अपने संन्यास की सम्भावना पर चुप्पी साधे हुए हैं।
इस सीजन के अंत में उनका अपने क्लब के साथ करार समाप्त हो जाएगा।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पैरालम्पिक इटली संघ की ओर से जारी एक समारोह में जब एक बच्चे ने टोटी से उनके संन्यास के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता।”
रोमा क्लब के नवनियुक्त निदेशक रामोन रोड्रिगुएज ने पिछले सप्ताह कहा था कि टोटी संन्यास के बाद निदेशक के पद पर नियुक्त हो सकते हैं।
पिछले सत्र से ही टोटी के संन्यास पर चर्चा जारी थीं, लेकिन उन्होंने अपने करार को एक सीजन तक और बढ़ाया था।
dharmpath.com dharmpath