जयपुर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड में पिछले तीन दशकों से लोगों का मनोरंजन कर रहे दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि अभिनय जैसे क्षेत्र में उम्र का कोई लेना-देना नहीं है।
ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से सोमवार को बातचीत के दौरान 61 वर्षीय अभिनेता से उनके संन्यास के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने यह उत्तर दिया।
अनुपम ने ट्वीट किया, “भाग्य से अभिनय ऐसे पेशों में से है, जहां उम्र का संन्यास के कोई लेना-देना नहीं है।
अभिनेता वर्तमान में राजस्थान में अपनी आगामी फिल्म ‘लव सोनिया’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
डेविड वोमार्क द्वारा निर्मित फिल्म के निर्देशक तबरेज नूरानी हैं और इसमें ऋचा चड्ढा भी हैं।
इस फिल्म में वैश्विक तौर पर मानव तस्करी की क्रूर वास्तविकताओं को दर्शाया गया है।
dharmpath.com dharmpath