दरभंगा, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आग लगा कर खुदकुशी कर ली। प्रथम दृष्टया आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
बहेड़ा के थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि रमौली गांव निवासी सत्यनाराण महतो की पत्नी शीला देवी ने अपने दो बेटों राज कुमार (नौ) और विकास (छह) के साथ आग लगा ली। इस घटना में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी ने कहा कि ग्रामीणों के अनुसार, यह पारिवारिक विवाद परिणाम है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही आत्महत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा।
dharmpath.com dharmpath