1000 मतदान कर्मी नाव से सुंदरबन भेजे गए

कोलकाता, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के तहत सोमवार को जारी मतदान में उत्तरी 24-परगना जिला स्थित सुन्दरबन के हिंगालगंज और संदेशखाली द्वीपों पर 1,000 मतदान कर्मियों को नौका से भेजा गया।

मतदान कर्मी प्रबंधन के एक प्रभारी अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “उत्तरी 24-परगना जिले के संदेशखाली और हिंगालगंज द्वीपों के लिए करीब 50 नावों से एक हजार मतदान कर्मी भेजे गए।”

पश्चिम बंगाल के दो जिलों-हावड़ा और उत्तरी 24-परगना जिले के 49 विधानसभा क्षेत्रों में चौथे चरण का मतदान सोमवार को सुबह सात बजे ही शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा।

जिले का दक्षिण-पूर्वी इलाका सुंदरबन में मिला हुआ है। सुंदरबन भारत और बांग्लादेश में फै ला हुआ है। यह दुनिया सबसे बड़ा सदाबहार वन है। यह दलदली द्वीप है, इसलिए मतदान कर्मियों को काम संभालने के लिए मतदान की तिथि से पहले ही वहां जाना पड़ा। नावों और स्टीमरों को इनकी सेवा में लगा दिया गया था।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि इन द्वीपों के 170 मतदान केंद्रों पर मतदान कराने के लिए दो दिन पहले अर्थात गत शनिवार को ही मतदान कर्मी नाव से रवाना किए गए थे, जबकि मतदान कर्मियों को सामान्यत: मतदान की तिथि से एक दिन पहले भेजा जाता है।

इस क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा नहीं है इसलिए इन द्वीपों के सात क्षेत्रों में हैम रेडियो केंद्र स्थापित किए गए हैं और पश्चिम बंगाल रेडियो क्लब (ऐमटर क्लब) हर 30 मिनट पर मतदान केंद्रों से जिला निर्वाचन अधिकारी को मतदान प्रतिशत की जानकारी दे रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493