कोलकाता, 21 फरवरी (आईएएनएस)। महेंद्र सिंह धौनी को संन्यास से जुड़े सवाल अच्छे नहीं लगते लेकिन दुर्भाग्य यह है कि बीते एक महीने में ही उनसे चार बार इससे जुड़ा सवाल किया जा चुका है।
हर बार धौनी ने इस सवाल का जवाब घुमाकर दिया है या फिर टाल गए हैं लेकिन रविवार को संन्यास से जुड़े एक सवाल पर धौनी नाराज हो गए।
एशिया कप के लिए बांग्लादेश रवाना होने से पहले धौनी ने एक संवाददाता सम्मेलन में एक पत्रकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आपको सवाल पूछने की आजादी है, इसका मतलब यह नहीं कि आप हर दिन मुझसे यह सवाल करें। आप ऐसा क्यों कर रहे हैं, इसका जवाब भी आपको देना होगा।
धौनी ने कहा, “आप सिर्फ मुझसे सवाल नहीं कर सके। आपको इसका कारण भी बताना होगा। आपके पास आजादी है, इसका मतलब यह नहीं कि आप हर दिन मुझसे यह सवाल करें।”
अभी कुछ दिन पहले दिल्ली में भी धौनी से इसी तरह का सवाल किया गया था लेकिन धौनी ने उसका सीधा जवाब नहीं दिया था और एस लिहाज से उस सवाल को टाल गए थे।
dharmpath.com dharmpath